तारिक़ खान
डेस्क: एक आर्मी जवान की मौत की खबर आई है। बताया जा रहा है कि उसने अपने मुंह रखकर एक पटाखा जलाया था। मामला मध्य प्रदेश के धार जिले का है। परिजन की शादी में शामिल होने के लिए जवान छु्ट्टी लेकर घर गया था। करतब दिखाने के चक्कर में उसने रॉकेट अपने मुंह में रखकर ही जला लिया ऊपर जाने की बजाय रॉकेट जवान के मुंह में ही फट गया।
हादसा 24 अप्रैल की रात को हुआ। निर्भय सिंह अमझेरा थाने के जलोख्या गांव में एक रिश्तेदार की शादी में गया था। वहां आतिशबाजी चल रही थी। इसी दौरान स्टंट दिखाने के चक्कर में निर्भय ने बोतल की बजाय मुंह में रखकर रॉकेट में आग लगा दी। उम्मीद थी कि रॉकेट अपने आप मुंह से निकलकर बाहर की तरफ फटेगा लेकिन वो मुंह में ही फट गया।
जवान को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही अमझेरा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि प्रताप सिंह सिंगार का बेटा निर्भय सिंह जलोख्या में परिचित मोहन बिलवाल के बेटे बबलू की शादी में गया था। इस दौरान निर्भय सिंह के मुंह के अंदर पटाखा फट गया।
अगली सुबह मृतक फौजी का अंतिम संस्कार किया गया। सेना के प्रोटोकॉल के तहत मृतक फौजी को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। सेना के वाहन में शव रखकर गांव में अंतिम यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान क्षेत्र के राजनेता, समाजसेवी और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। कई स्थानीय राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…