ईदुल अमीन
डेस्क: पूर्व सांसद अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की शनिवार रात पुलिस की मौजूदगी में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये हत्या उस वक्त हुई जब पुलिस दोनों भाइयों को मेडिकल चेक-अप के लिए काल्विन अस्पताल ले जा रही थी। इस हत्याकांड के बाद विपक्ष के निशाने पर सरकार आ गई है और साथ ही साथ पुलिस को भी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा है कि ऐसी आशंका है कि अतीक के बाकी बेटो की भी हत्या करवा दिया जायेगा।
प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा कि भारत का संविधान किसी को भी पकड़ कर मारने की इजाज़त नहीं देता है। उन्होंने कहा कि अतीक़ अहमद 1989, 91 और 93 में निर्दलीय विधायक बने, 95 में समाजवादी पार्टी से विधायक बने और 14वीं लोकसभा में समाजवादी पार्टी के टिकट से फूलपुर से सांसद बने। प्रो0 रामगोपाल ने कहा, “14वीं लोकसभा में मैं अपनी पार्टी के संसदीय दल का नेता था और अतीक़ अहमद चार साल तक साथ रहे। अब उन्हें गैंगस्टर और क्या क्या बना दिया गया। हां कभी कभी कुछ लोगों से घटनाएं हो जाती हैं।”
उन्होंने कहा कि ‘अभी ऐसे ऐसे लोग बड़े बड़े पदों पर बैठे हैं जिन्होंने बम फेंक कर दस-दस, पंद्रह-पंद्रह लोगों को मरवा दिया। उन्हें कोई नहीं कहता कि वे गैंगस्टर हैं। मीडिया ट्रायल की वजह से अतीक़ अहमद मारे गए। जब सुप्रीम कोर्ट से ये कहने के बाद भी कि पुलिस अभिरक्षा में हत्या हो सकती है, अतीक़ अहमद को राहत नहीं मिली तो लोग समझ गए कि चाहे जब मार दीजिए कुछ होने वाला है नहीं। जो मारने वाले हैं उनका कुछ बिगड़ने वाला नहीं है।’
उन्होंने सवाल खड़ा किया कि “कचहरी में पेश होने वाले किसी व्यक्ति को रात दस बजे मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जाता है? उनके आने पर शहर में भारी पुलिस तैनात थी। उनके हाथ में हथकड़ी थी, जिसकी डोर पुलिस के हाथ में थी। ये कोल्ड ब्लडेड मर्डर है। उनकी सुनियोजित तरीक़े से हत्या की गई है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…