अनिल कुमार
नालंदाः बिहार शरीफ में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद प्रशासनिक कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसआईटी के द्वारा कार्रवाई करते हुए शोभायात्रा के आयोजक एवं बजरंग दल के संयोजक कुंदन कुमार के घर पुलिस द्वारा कल कुर्की जब्ती की कार्यवाही की जा रही थी। पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही शुरू ही किया था कि कुंदन खुद थाने पंहुचा और अपने आप को पुलिस के हवाले कर डाला।
गौरतलब है कि नौ आरोपियों के कुर्की के लिए कुल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति एसडीएम के द्वारा किया गया है। अयोध्या नगर निवासी कुंदन कुमार ने लहेरी थाना में मथुरिया मोहल्ला निवासी कृष्णा कुमार ने कोतवाली थाना पटना में सरेंडर किया। जबकि गगन दीवान निवासी शेरू, चांद, राशिद ने लहेरी थाना में सरेंडर किया। वहीं मनीष वर्मा और सोनू वर्मा ने सोहसराय में सरेंडर किया। जबकि फरार पप्पू और मुन्ना के घर कुर्की जब्ती हुई। पुलिस ने अब तक हिंसा में 130 से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मगर सवाल ये अभी भी है कि क्या पुलिस इन दंगा अभियुक्तों से इस राज़ को उगलवा पाएगी कि आखिर किस शय के बल पर इस प्रकार से दंगे किये। आखिर बिहार शरीफ की अजीजिया लाइब्रेरी में आग किसने लगाया। आग लगाने वाले दंगाईयो को क्या उन किताबों की कीमत पता थी जिनको उन्होंने ख़ाक के ढेर में तब्दील कर दिया। बेशक उन किताबो के एक हर्फ़ की भी कीमत उनको मालूम होती तो शायद ऐसे सांप्रदायिक रूप में वह नही होते। इंतज़ार तो इस बात का है कि क्या एसआईटी इस बात का खुलासा कर पायेगी कि आखिर इस हिंसा का असली मास्टर माइंड कौन है?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…