तारिक खान
प्रयागराज: आगामी नगर निकाय चुनावों में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का कथित तौर पर बहुजन समाज पार्टी से महापौर प्रत्याशी का नाम कटने की चर्चाओं के बीच पार्टी के प्रयागराज मंडल के मुख्य संयोजक अशोक गौतम ने मंगलवार को कहा कि शाइस्ता परवीन को बसपा की ओर से कभी मेयर का प्रत्याशी घोषित ही नहीं किया गया था।
गौतम ने बताया कि मंगलवार को यहां हुई मंडल स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती अब नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम स्तर पर मनाया जाएगा जो पहले मंडल स्तर पर मनाया जाता था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, बैठक में ऐसे कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष के पास आवेदन करने को कहा गया जो पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष या महापौर का चुनाव लड़ना चाहते हैं। आवेदन मिलने के बाद नामों पर विचार किया जाएगा और अंतिम मंजूरी के लिए (बसपा सुप्रीमो) बहन मायावती के पास पेश किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…