UP

बेटे के मौत की खबर सुनकर कोर्ट रूम में फुट कर रोया माफिया डॉन अतीक अहमद

तारिक़ खान

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड हत्याकांड में अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस रिमांड पर बहस चल ही रही है। इस बीच जैसे ही अतीक अहमद को असद के मारे जाने की खबर मिली तो वह कोर्ट रूम में ही रोने लगा, वहीं अशरफ हैरान हो गया।

अतीक अहमद के कोर्ट पहुंचते ही वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया और उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगे। माहौल बहुत तनावपूर्ण हो गया। वकील लगातार नारेबाज़ी कर रहे हैं। अतीक को गालियां दी जा रही हैं। कोर्ट कैंपस के अंदर कहीं तिल रखने भर की जगह नहीं है। वकीलों और पुलिस के बीच नोकझोक भी हुई है। इस दौरान कई वकीलों ने मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट भी की।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts