ए0 जावेद
वाराणसी: ‘बाप पर पूत’ की कहावत बहुत पुरानी है। आपने अक्सर इस कहावत को बुजुर्गो के मुह से सुना होगा। अपराध के छत तले अपराध का जन्म कोई नई बात नही है। ऐसा ही कुछ है आदमपुर थाना क्षेत्र के देहांत हो चुके हिस्ट्रीशीटर छेदाऊ जिस पर हत्या, लूट जैसे कई गम्भीर मामले दर्ज थे कई वर्ष पहले इस दुनिया से स्वाभाविक मौत मर चूका है।
विगत दिनों एक अधिवक्ता से मोबाइल चोरी की घटना प्रकाश में आई थी। जिसके बाद अधिवक्ता द्वारा इस सम्बन्ध में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। बताया गया था कि मोबाइल कीमती था और उसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपया थी। मामले की जाँच एसआई शत्रुध्न सिंह और राजकुमार कर रहे थे। जाँच के क्रम में तमाम सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करते हुवे पुलिस कल्लू उर्फ़ शमीम हाश्मी तक पहुची और चोरी गए मोबाइल सहित कल्लू को आज अहल-ए-सुबह पुराने वरुणा पुल से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी में उसके कब्ज़े से अधिवक्ता से चोरी गया मोबाइल सैमसंग जेड-फोल्ड-4 जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख से अधिक बताया जाता है बरामद किया। गिरफ़्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में एसआई शत्रुघ्न सिंह, राजकुमार, हे0का0 बृजबिहारी ओझा और का0 प्रेम पटेल थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…