शाहीन बनारसी (इनपुट: तारिक खान)
डेस्क: अतीक और अशरफ के शव भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभी अभी कुछ देर पहले पोस्टमार्टम के बाद कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान पहुच गए है। शव को दफ़नाने की प्रक्रिया में दोनों मय्यत को गुस्ल देने की तयारी चल रही है। इस दरमियान अंतिम संस्कार हेतु बाल सुधार गृह में बंद अतीक के दोनों नाबालिग बेटे अबान और एजाम को कब्रिस्तान लाया गया है।
वही सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम में अतीक के शरीर से 8 गोलियां और अशरफ के जिस्म से 5 गोलियां निकली है। मामले में 3 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस हत्याकांड के तार सुन्दर भाटी गैंग से जुड़ते दिखाई दे रहे है।
बताते चले कि पुलिस अभिरक्षा में कल देर रात अतीक को मेडिकल हेतु लाये जाने पर मीडिया कर्मियों के भेष में आये तीन हमलावरों ने अतीक और अशरफ पर हमला करके उनकी हत्या कर दिया था। हमलावर गोलिया चलाते समय धार्मिक नारे लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से तीनो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में अभी और पड़ताल कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…