Categories: UP

देखे वीडियो: पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आये, अतीक और अशरफ को गोली मारी और फिर लगाया धार्मिक नारे, जाने कौन थे तीन हमलावर जिनसे एसटीऍफ़ कर रही पूछताछ, पढ़े लेटेस्ट अपडेट

तारिक़ खान

प्रयागराज: सुरक्षा की बात करने वाली प्रयागराज पुलिस के सभी दावे आज उस समय खोखले साबित हुवे जब भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन युवक आते है। मीडिया के कैमरों के सामने माफिया डॉन अतीक और उसके भाई अशरफ को गोली मारते है। पुलिस मौके से तीनो को गिरफ्तार कर लेती है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा घटना कारित करने के बाद धार्मिक नारे लगाये गए, इस दरमियान सबसे ज्यादा सवाल पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहा है।

बताया जा रहा है कि तीन हमलावर प्रेस की आईडी और पुराना कैमरा लेकर पहुचे तीन युवको ने अतीक और अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दिया। गोली मारने के बाद हमलावरों ने धार्मिक नारे भी लगाये। हमला उस वक्त किया गया जब मीडिया अतीक से गुड्डू मुस्लिम को लेकर सवाल कर रही थी। अतीक ने जैसे ही गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया एक हमलावर ने अतीक के सर पर पिस्टल लगा कर गोली चला दिया। अतीक गोली लगते ही वही गिर पड़ता है। अतीक के आगे चल रहा अशरफ गोली की आवाज़ सुनकर पलटता है तो अशरफ को भी गोली मारी जाती है।

देखे हत्याकांड का वीडियो

मीडिया के कैमरों में कैद हुई इस घटना को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे है। वही सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन हॉस्पिटल पहुच चुकी है। दूसरी तरफ हमारे सूत्रों की माने तो गिरफ्तार तीनो हमलावरों की पहचान लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्या के रूप में हुई है। तीनो को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार अनुसार दोनों को ही 10 से अधिक गोली मारी गई। अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए कालवीन हॉस्पिटल लेकर आई थी। स्थानीय लोगो के द्वारा पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाया जा रहा है। हालात तनावपूर्ण बताये जा रहे है। पुलिस की तरफ से अभी तक हत्याकांड पर कोई बयान नहीं जारी किया गया है। वही घटना के सम्बन्ध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने एक बैठक बुलाया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस हत्याकांड की उच्चस्तरीय जाँच के आदेश दिए है।

घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है  कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।

घटना सुनकर अतीक का बेटा हुआ जेल में बेहोश

अपने पिता और चाचा के हत्या की खबर सुनकर लखनऊ जेल में बंद अतीक का बेटा बेहोश हो गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती करवाया है। जेल चिकित्सक उसकी चिकित्सा कर रहे है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts