तारिक़ खान
डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को तेलंगाना के दौरे पर राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र के ज्यादातर प्रोजेक्ट्स में राज्य सरकार सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग नहीं मिलने पर प्रोजेक्ट में देरी हो रही है और इससे लोगों को नुकसान हो रहा है।
तेलंगाना में विकास कार्यों की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “साल 2014 में यहां करीब 2500 किलोमीटर लंबा नेशनल हाईवे था जो आज बढ़ कर 5,000 किलोमीटर पहुंच गया है। इस समय भी तेलंगाना के विकास के लिए 60 हजार करोड़ रुपये के रोड प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है जिसमें ‘गेम चेंजर’ हैदराबाद रिंग रोड भी शामिल है।”
पीएम मोदी ने कहा, “बीते 9 वर्षों के दौरान हैदराबाद में करीब 70 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क बनाया गया है। हैदराबाद के मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम प्रोजेक्ट पर भी तेजी से काम हुआ है। एमएमटीएस का तेजी से विस्तार हो इसके लिए इस वर्ष के केंद्रीय बजट में तेलंगाना के लिए 600 करोड़ रुपये रखे गए हैं।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…