तारिक़ खान
डेस्क: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के भानपुरी इलाके में कुछ दिनों पहले एक शादी समारोह के दौरान तेजाब फेंके जाने की घटना हुई थी। इस हमले में दूल्हा-दुल्हन सहित कुल 10 लोग झुलस गए थे। मामले में लोगो को शक एक छोटे कद के अज्ञात युवक पर था। मगर जब पुलिस ने जांच के बाद मामले का खुलासा किया तो सभी चौक गए।
उन्होंने बताया कि ‘घटना की जांच की जा रही थी। जब पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने जानकारी दी घटना के वक्त अंधेरा था। और एक छोटे कद के व्यक्ति की जानकारी भी दी जिसने शर्ट पैंट पहनी थी। इसके आधार पर बहुत सारे सीसीटीवी कैमरे देखे गए। गांव में मुखबिर तैनात किए गए। उनसे पता चला कि ये काम किसी युवती द्वारा किया गया है और अपनी पहचान छुपाने के लिए पेंट शर्ट पहनकर इस घटना को अंजाम दिया है।’
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती ने उसे बताया कि पीड़ित दूल्हा डमरु बघेल के साथ उसके लगभग 10 साल से प्रेम संबंध थे। उसे कहीं से पता चल गया था कि डमरू किसी और से शादी करने वाला है। जब उसने युवक से इस बारे में पूछा तो पता चला वो लड़की से ये बात छिपा रहा था। पुलिस के मुताबिक इससे युवती बहुत ज्यादा गुस्सा हो गई और बदला लेने का फैसला कर लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक लड़की एक मिर्ची बाड़ी में काम करती है। वहां पर ड्रिप पाइप और अन्य सिचांई उपकरण साफ करने के लिए एसिड का उपयोग किया जाता था। लड़की ने वहीं से एसिड चुराया और शादी वाली रात पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिये आमाबाल गांव पहुंच गई। वहां अंधेरे का फायदा उठाकर दूल्हे के पास पहुंची और तेजाब उसकी तरफ उछाल दिया जो कई लोगों पर जाकर गिरा। हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा-दुल्हन के परिवार वालों ने एसिड से झुलसे लोगों को फौरन भानपुरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उनमें से 5 को बाद में जगदलपुर के महारानी अस्पताल लाया गया जिनमें दूल्हा भी शामिल था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…