शाहीन बनारसी
डेस्क: यूक्रेन की लाख आपत्तियों के दरकिनार कर रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता मिल गई है। इस समाचार के बाद यूक्रेन ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने कहा है कि रूस का यूएन सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बनना अंतरराष्ट्रीय समुदाय के मुंह पर तमाचा है।
बताते चले कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्यों को बारी-बारी से एक महीने के लिए परिषद की अध्यक्षता मिलती है। इसका मतलब सुरक्षा परिषद का नेतृत्व ऐसा देश करने जा रहा है, जिसके राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ कथित युद्ध अपराध में गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया गया है। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ये यूएन की संस्था नहीं है) ने पिछले महीने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया था। इसके पहले रूस को फरवरी 2022 में अध्यक्षता मिली थी। फरवरी में ही रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…