तारिक़ खान
डेस्क: भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगा कर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने पिछले तीन माह पहले धरने में सियासी पार्टियों को शामिल होने से मना कर दिया था। मगर इस बार बयान जारी किया है कि सभी पार्टी इस धरने में शामिल हो सकती है। धरना दे रहे रेसलर्स का कहना है कि फेडरेशन द्वारा उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है।
उनका कहना है कि इतनी मेहनत से देश के लिए मेडल जीतने के बावजूद भी उन्हें वो सम्मान नहीं मिल रहा है, जो उन्हें दिया जाना चाहिए। यहां तक विनेश फोगाट ने ये भी कहा था कि किसी भी खिलाड़ी के साथ कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार बृजभूषण शरण सिंह होंगे। साथ ही उन्होंने इस बार धरने में सभी राजनैतिक दलों के लिए दरवाज़ा खुला होने की बात किया है। बताते चले कि कल ही स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 48 घंटो में जवाब माँगा था।
इस बार पहलवान सभी पार्टियों से उनके प्रदर्शन में जुड़ने की बात कह रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा है कि ‘अबकी बार सबका वेलकम है। चाहे कोई भी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस या आम आदमी पार्टी। कोई भी पार्टी आए सबका वेलकम है। जब हम मेडल जीतते हैं तो हम किसी पार्टी का नहीं, बल्कि देश का झंडा लहराते हैं।’
पूनिया ने आगे कहा कि वो सभी देश से जुड़े हुए हैं, किसी पार्टी से नहीं जुड़े हैं। सभी देशवासियों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि अगर आज हम अपनी बहन-बेटियों के लिए नहीं लड़े तो कभी हम किसी के खिलाफ नहीं लड़ सकते। मीडिया से बात करते हुए पहलवान साक्षी मलिक ने बताया कि सात लड़कियों ने शिकायत की है। लेकिन उनकी शिकायत पर ऍफ़आईआर नहीं दर्ज की जा रही है। साक्षी ने बताया कि ‘पुलिस अधिकारी 24 अप्रैल को बात करने की बात कह रहे हैं। इस मामले में लगातार देरी की जा रही है। ये इतना सेंसिटिव केस है, लेकिन फिर भी देरी हो रही है। पहले लगाए गए आरोपों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी, लेकिन कमेटी ने क्या जांच की और उस जांच का क्या निष्कर्ष निकला ये अभी तक सामने नहीं आया है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…