आदिल अहमद
डेस्क: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफ़आई) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना जारी रहेगा। महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में कार्रवाई की मांग लेकर कई दिनों से पहलवान धरना दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने आज सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वो भूषण के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करेगी लेकिन इसके बाद भी पहलवानों ने धरना ख़त्म करने से इनकार कर दिया।
महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि दिल्ली पुलिस को एफ़आईआर दर्ज करने में छह दिन का समय लग गया उन्हें जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं।
वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट विनेश ने कहा, ”पुलिस कमजोर एफ़आईआर दर्ज कर सकती है। हम देखेंगे और उसके बाद ही निर्णय लेंगे। उन्हें (बृज भूषण) जेल में होना चाहिए और सभी पदों से हटाया जाना चाहिए नहीं तो वो जांच को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।”
पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा, ”जब तक उन्हें जेल नहीं भेजा जाता, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…