आदिल अहमद
डेस्क: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को रविवार को पुलिस ने वहां से जबरन हटा दिया था। पुलिस ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और दूसरे पहलवानों को हिरासत में भी लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। ये पहलवान क़रीब एक महीने से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। महिला पहलवानों ने सिंह के खिलाफ़ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
ओलंपिक मेडल विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा ने रविवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के ख़िलाफ़ कार्यवाही से नाराज़गी जताई है। सोमवार को किए एक ट्वीट में अभिनव बिंद्रा ने कहा, ‘बीती रात मैं सो नहीं पाया। मुझे प्रदर्शन कर रहे रेसलर्स की तस्वीरें परेशान करती रहीं। अब समय आ गया है कि सभी खेल संगठनों में स्वतंत्र रूप से सुरक्षा के एहतियाती क़दम उठाए जाएं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…