National

बसपा सांसद अफ़ज़ाल अंसारी की खत्म हुई लोकसभा सदस्यता

शाहनवाज़ अहमद

गाजीपुर: बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफ़ज़ाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। अफ़ज़ाल अंसारी को इसी मामले में चार साल की सज़ा सुनाई गई थी। अफज़ाल अंसारी बाहुबली पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी के भाई है।

बताते चले कि शनिवार को गाज़ीपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने अपहरण और हत्या के मामले में अफ़ज़ाल अंसारी के भाई मुख़्तार अंसारी को 10 साल की सज़ा सुनाई है। उन पर पांच लाख रुपये ज़ुर्माना भी लगाया था।

सज़ा के एलान के बाद लोकसभा सचिवालय ने ये क़दम उठाया है। क़ानून में दो साल या इससे अधिक सज़ा पर संसद या विधानसभा की सदस्यता अपने आप ख़त्म हो जाने का प्रावधान है। आज सचिवालय ने यह पत्र जारी किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts