संजय ठाकुर
डेस्क: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने मान लिया है कि अब सत्ता सौंपने का समय आ गया है। सेंगोल को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण (एक-हाथ से दूसरे हाथ में जाने) का प्रतीक है… लगता है भाजपा ने मान लिया है कि अब सत्ता सौंपने का समय आ गया है।”
सेंगोल को नई संसद में स्थापित किया जाएगा। अगस्त 1947 में ये तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को ब्रिटेन से सत्ता के हस्तांतरण के प्रतीक के रूप में दिया गया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेंगोंल को लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी के पास स्थापित करेंगे। बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा है कि अब जाकर सेंगोल को इसकी उचित जगह मिलेगी।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी समेत 20 विपक्षी पार्टियों ने 28 मई को होने वाले नई ससंद के उद्धाटन समारोह को बायकॉट करने का फ़ैसला किया है। इन विपक्षी पार्टियों का कहना है, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुद उद्धाटन करने का फ़ैसला उचित नहीं है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा है। ये हमारे लोकतंत्र का अपमान है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…