मो0 कुमेल
डेस्क: उत्तर प्रदेश के जिले कन्नौज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ तालग्राम थानाक्षेत्र के एक गांव में चचेरी बहन की शादी के दरमियान सात साल की एक मासूम बालिका का क्षत-विक्षत शव तीन दिन बाद मक्का के एक खेत में मिला। मासूम बच्ची के आंखें और गुप्तांग गायब हैं। परिजनों ने अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
बालिका दो भाई के बीच अकेली थी। गांव के ही परिषदीय स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी। मां और भाइयों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इस वारदात के बाद से जहां हर किसी में गुस्सा है, वहीं पुलिस जांच में जुटी है। वही अब ये सवाल उठ रहा है कि शादी के दौरान की गई वीडियोग्राफी और ड्रोन कैमरा क्या पुलिस की मदद कर सकता है। पुलिस उसकी जांच में जुट गई है। इस पूरे घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा है। लोगों का अनुमान है कि बालिका को कोई बहला-फुसला कर ले गया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर पहचान से बचने के लिए उसकी हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया। खेत में शव पड़ा होने से जानवरों ने शव को अपना निवाला बना लिया। शव गला हुआ है। शरीर के कई हिस्से गायब हैं। पुलिस अब हर पहलू से जांच की बात कह रही है।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी डॉ। अरविंद कुमार, सीओ सदर डॉ। प्रियंका बाजपेयी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असलियत का पता चलेगा। जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…