शाहीन बनारसी
डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं मनोहर लाल खट्टर। एक बार फिर विवादों से घिर गए है। वह कल रविवार को सिरसा में अपना चर्चित ‘जनसंवाद कार्यक्रम’ कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने नशा मुक्ति को लेकर लोगों से सुझाव मांगे। वायरल होते वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि कार्यक्रम के दरमियान एक शख्स खड़ा हुआ और उनसे सवाल करना शुरू कर दिया।
मुख्यमंत्री के इतना कहते ही एक शख्स खड़ा होता है और सवाल करने लगता है। इसके बाद मनोहर लाल खट्टर अपना आपा खो बैठते हैं और कहते हैं, ‘राजनीति मत करना दोस्तो….। ये राजनीति करने वाला है और आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है, इसकी उठाकर पिटाई करो और बाहर फेंको….। उठा ले जाओ इसको बाहर…।’ वीडियो में दिख रहा है कि इसके बाद तुरंत सुरक्षाकर्मी उस शख्स को उठाकर और उसका मुंह बंद करके बाहर ले जाते हैं।
यही नही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का दूसरा भी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे दूसरे वीडियो भी सिरसा का ही है, जहां फरियाद लेकर पहुंची एक महिला को सीएम कह रहे हैं, ‘रुक जा….। रुक जा….। कहीं से सिखा के भेजी हुई है तू, बैठ जा…। कहीं से सिखा के भेजा गया तुझे…..। चुप कर…।’ दोनों ही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं और विपक्ष दोनों वीडियो को लेकर सरकार को घेर रहा है। आम आदमी पार्टी ने दोनों घटनाओं को लेकर सीएम खट्टर की आलोचना की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…