आफ़ताब फारुकी
डेस्क: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक में शरद पवार का उत्तराधिकारी चुनने के लिए गठित की गई समिति ने प्रस्ताव दिया है कि शरद पवार एनसीपी के अध्यक्ष पद पर बने रहें। इस वक़्त एनसीपी की ये अहम बैठक चल रही है। बताते चले कि बीते मंगलवार को शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफ़े की घोषणा की थी।
वही नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी की बैठक के बाद मीडिया को बताया है कि शरद पवार का इस्तीफ़ा नामंज़ूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “शरद पवार जी ने दो मई को अचानक अपने इस्तीफ़े की घोषणा कर दी। उन्होंने आगे की कार्रवाई और नया अध्यक्ष चुनने के लिए पार्टी नेताओं की एक कमेटी गठित की।”
“आज हमने इस कमेटी की मीटिंग की। कई नेताओं ने पवार साहेब से मुलाकात की जिसमें मैं भी शामिल था। हमने उनसे बार-बार ये आग्रह किया कि वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें क्योंकि देश और पार्टी को इस घड़ी में उनकी ज़रूरत है।” उन्होंने कहा, “न केवल एनसीपी के नेताओं ने बल्कि दूसरी पार्टियों के महत्वपूर्ण शख्सियतों ने भी उनसे पार्टी अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया है। पवार साहेब ने ये फ़ैसला बिना हमें बताए लिया है।”
“पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की मांगों को मद्देनज़र रखते हुए हमने आज बैठक की और सर्व सम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। कमेटी ने आम सहमति से उनका इस्तीफ़ा अस्वीकार कर दिया है। हम उनसे पार्टी का अध्यक्ष बने रहने का आग्रह करते हैं।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…