आफ़ताब फारुकी
डेस्क: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर बीजेपी नेता और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पलटवार किया है। बताते चले कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और भारत के गृह मंत्री अमित शाह पर सरकार गिराने के आरोप लगाए थे। अशोक गहलोत ने कहा कि वसुंधरा राजे ने हमारी सरकार को गिरने से बचाने में मदद की।
वसुंधरा राजे ने कहा, “यदि उनके विधायकों ने पैसा लिया है तो वह एफआईआर दर्ज करवाएं। उन्होंने उन गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है, जिनकी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा सर्व विदित है।” वसुंधरा राजे ने कहा, “रिश्वत लेना और देना दोनों अपराध हैं, यदि उनके विधायकों ने पैसा लिया है तो एफआईआर दर्ज करवाएँ।” “सच तो यह है कि अपनी ही पार्टी में हो रही बग़ावत और रसातल में जाते जनाधार के कारण बौखलाहट में उन्होंने ऐसे अमर्यादित और असत्य आरोप लगाए हैं।”
पूर्व सीएम राजे ने जारी किए बयान में कहा है, “विधायकों की ख़रीद-फ़रोख़्त की जहाँ तक बात है, इसके महारथी तो खुद अशोक गहलोत हैं, जिन्होंने 2008 और 2018 में अल्पमत में होने के कारण ऐसा किया था। उस वक्त न भाजपा को बहुमत मिला था और न ही कांग्रेस को। “उस समय चाहते तो हम भी सरकार बना सकते थे, पर यह भाजपा के सिद्धांतों के ख़िलाफ़ था।” “इसके विपरीत गहलोत ने अपने लेन-देन के माध्यम से विधायकों की व्यवस्था कर दोनों समय सरकार बनाई थी।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…