Others States

कर्णाटक चुनाव: नहीं काम आया भाजपा का कोई दाव, कांग्रेस को कर्णाटक में स्पष्ट बहुमत, महज़ 65 पर सिमट रही सत्तारूढ़ भाजपा, जाने क्या है स्थिति, पंजाब में ‘आप’ प्रचंड जीत को अग्रसर, भाजपा की करारी हार

तारिक आज़मी/आदिल अहमद

डेस्क: कर्णाटक विधानसभा चुनावो में लाख दावो और वायदों के बाद भी भाजपा चुनाव हारती हुई दिखाई दे रही है। लगभग 1:30 हो चूका है और जो सीन अब विधानसभा का साफ़ दिखाई दे रहा है। कर्णाटक मे भाजपा को बड़ा झटका मिला है।

शायद कांग्रेस का 40 परसेंट कमीशन की सरकार का मुद्दा जनता के बीच आम हुआ और कांग्रेस का जन मुद्दा जनता के समझ में आया है और जनादेश जो अभी तक निष्कर्ष और रुझान दिखाई दे रहे है वह साबित करता है कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी अपनी कर रही है। रुझान अभी तक दिखा रहा है वह बता रहा है कि भाजपा को जनता ने कर्णाटक की सरकार से बाहर कर दिया है।

कर्णाटक में खबर लिखे जाने तक कांग्रेस स्पष्ट बहुमत पाती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस को इस समय 134 सीट पर जीत/बढ़त मिली है। जबकि भाजपा को महज़ 64 सीट पर जीत/बढ़त हासिल हुई है। वही जेडीएस को 22 सीट मिलती दिखाई दे रही है। इस रुझान के मुताबिक सरकार स्पष्ट और प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की बनती हुई दिखाई दे रही है।

भाजपा को झटका शुरूआती रुझान पोस्टल बैलेट से ही मिला है। माना जाता है कि पोस्टल बैलेट भाजपा का पारंपरिक वोट बैंक होता है। मगर कांग्रेस ने कर्णाटक में इसके अन्दर भी बड़ी सेंध मारी है। वही दूसरी तरफ वोकालिंग और लिंगायत समुदाय के साथ कांग्रेस को अल्पसंख्यक मतों का भी काफी सहारा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। वही जेडीएस जो लिंगायत और मुस्लिम समाज का मतों को पाती है उसको काफी नुक्सान हुआ है। वही निर्दल और अन्य के खाते में भी 4 सीट जाती दिखाई दे रही है। जुड़े रहे हमारे साथ हम आपको आपके पसंदीदा चैनल जैसे मदारी के खेल नही दिखा रहे है बल्कि हकीकत से रूबरू करवा रहे है।

 

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts