शाहीन बनारसी
डेस्क: एक तरफ कर्तव्यों का पालन और दुसरे तरफ रिश्ते की पुकार में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुवे अपने मंगेतर को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ़्तार कर जेल भेजने के बाद चर्चा में आने के बाद विवादों में घिरी असम पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है।
जुनमोनी राभा बतौर एक महिला पुलिस अधिकारी उस समय सुर्ख़ियों में आई थीं, जब पिछले साल जनवरी में उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी विधायक अमिय कुमार भुइयां को ‘जन प्रतिनिधि की ज़िम्मेदारी का पाठ सिखाया’ था। दोनों के बीच टेलीफोन पर हुई एक बहस की क्लिप मीडिया में लीक भी हुई थी। जुनमोनी राभा के परिवार ने पूरी घटना में साज़िश का आरोप लगाया है।
नौगांव जिले के मोरिकोलोंग पुलिस चौकी की प्रभारी के तौर पर काम कर रही जुनमोनी को बीते साल जून महीने में ‘आपराधिक साज़िश रचने’ और ‘धोखाधड़ी करने’ के उन्हीं आरोपों के तहत गिरफ़्तार किया गया था जिसके तहत उनके मंगेतर को गिरफ़्तार किया गया था। वह कई महीनों तक नौकरी से निलंबित रहीं थीं। जेल से छूटने के बाद उनका निलंबन हटा लिया गया था और वो फिर से सेवा में शामिल हो गईं थीं।
इस सड़क दुर्घटना की जानकारी देते हुए जाखलाबंधा पुलिस थाने के प्रभारी पवन कलिता ने कहा, “इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद एक पुलिस गश्ती टीम मौके़ पर पहुंची और जुनमोनी को पास के अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’ थाना प्रभारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश से आ रहे कंटेनर ट्रक को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया गया है। लेकिन दुर्घटना के बाद चालक मौके़ से फरार हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…