UP

कुशीनगर: झोपडी में लगी आग के ज़द में आने से महिला और उसके पांच बच्चे जिंदा जले

मो0 कुमेल

डेस्क: कुशीनगर जिले में आग के कारण एक दर्दनाक हादसा हुआ। मामला रामकोला थाना इलाके का है जहाँ पर एक झोपड़ी में आग लग गई। झोपडी में लगी आग के ज़द में आने से महिला और उसके पांच बच्चे जिंदा जल गए। घटना की सुचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार, कुशीनगर की नगर पंचायत रामकोला के उर्दहा गांव में बुधवार की रात करीब 12 बजे रिहाईशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। झोपड़ी में अपने पांच बच्चों के साथ सो रही महिला जिंदा जल गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल और एएसपी रितेश कुमार सिंह पहुंचे।

बताते चले रामकोला थाना इलाके के उर्दहा गांव में नौमी सरजू के घर में लगी आग में उसकी पत्नी संगीता (38), उसका पुत्र अंकित (10) लक्ष्मीना (9), रीता (3), गीता (2) और बाबू एक साल की जलने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही रामकोला थाना पुलिस समेत डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जयसवाल सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। देर रात हुई इस हृदयविदारक घटना की लोग इसकी चर्चा कर रहे थे।

Banarasi

Recent Posts