अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की डिलेवरी देने के लिए सामन लेकर निकले और फिर सामान चोरी करके फरार हुवे दो अभियुक्तों कृष्ण मोहन और विशाल को कल मंडुआडीह पुलिस ने मुखबिर की सूचना गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से 7 अदद मोबाइल सहित अन्य चोरी गए सामानों को बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है। अभियुक्तों के खिलाफ थाना स्थानीय पर पर मु0अ0सं0-199/23 धारा 407,411,419, 420, 467,468, 471 भा0द0वि० मामला दर्ज हुआ था। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त गोरखपुर के मूल निवासी है।
पुलिस ने अभियुक्तगण के कब्जे से 07 अदद मोबाईल फोन के सील बंद डब्बे 02 अदद स्मार्ट वाच 1 अदद एयर पॉड, 1 अदद लोवर 1 अदद फेस वॉश, 1 अदद नेक फैन व माल की बिक्री से प्राप्त कुल 1990/- रुपये नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में कृष्णा मोहन पर तीन और विशाल कुमार पर 4 अपराधिक मामले पहले भी गोरखपुर में दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 विमल कुमार मिश्रा, उ0नि0 पंकज कुमार पाण्डेय, हे0का0 परवेज खान, सुरेश सरोज, का0 सूर्यभान शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…