शफी उस्मानी
लखनऊ: युद्धस्तर पर सदस्यता अभियान में जुटी प्रदेश कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंत्री समेत आजाद समाज पार्टी के एक बड़े धड़े को तोड़कर कांग्रेस में शामिल किया। आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने आजाद समाज पार्टी, के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे कमलेश भारती एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य राजकुमार गौतम सहित उनके सैकड़ों समर्थकों को कांग्रेस पाटी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे भी मौजूद रहे।
खाबरी ने कहा कि दलित, पिछड़ा समाज आज आशा भरी निगाहों से श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त कर रहा है। उनके नेतृत्व में चली आपसी बन्धुत्व एवं प्रेम का संदेश देने वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से आत्मीयता के साथ जुड़ चुका है। दलित, पिछड़ो, अल्पसंख्यकों के साथ ही आज देश प्रदेश का किसान, युवा, महिलाएं और छोटे व्यापारी भी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से बुरी तरह त्रस्त हैं। इसी वजह से पूर्ण उम्मीद व विश्वास के साथ आज प्रदेश भर के सभी जनपदों एवं ब्लाकों में विभिन्न दलों और सोच के नेतागण व उनके समर्थक कांग्रेस पार्टी में अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए शामिल हो रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी भारी तादाद में सपा, बसपा, भाजपा, आप, एम0आई0एम0 समेत विभिन्न दलों के शामिल हो रहे नेतागणों का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है।
उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व पार्षद संजय हिरवानी, अजय रावत, पंकज वर्मा, सुरेन्द्र विटनी, विद्यासागर गौतम पूर्व जि0पं0 सदस्य, संजय गौतम प्रधान, ओ0पी0 वर्मा पूर्व प्रत्याशी दरियाबाद विधानसभा, सरताज आलम- सुल्तानपुर, विशाल गौतम- उन्नाव, रिंकू पाल- लखनऊ, सत्य कुमार वर्मा- रायबरेली, अमित वाल्मीकि, डॉ0 राजेन्द्र कुमार मौर्य, नरेन्द्र देव श्रीवास्तव, विपिन यादव, योगेन्द्र यादव एडवोकेट, अरविन्द पाल, गोपी वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, अशरफ उल्ला खान तथा जनपद शाहजहांपुर से श्रीमती बिन्देशवरी राज सदस्य पीसीसी के द्वारा श्रीमती सरिता, श्रीमती रेनू, श्रीमती सीमा देवी, सत्या महिला एकता कल्याण समिति की अध्यक्ष सुश्री रीतु सिंह भी शामिल थी। इस मौके पर पूर्व विधायक इन्दल रावत, प्रदेश महासचिव सुबोध श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, अमित श्रीवास्तव त्यागी, प्रदीप सिंह अभिषेक राज, पूर्व प्रदेश सचिव रेहान अहमद खान, संगीता जायसवाल, अनुराग दीक्षित मुन्ना, राजेश जायसवाल, सहित प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…