ईदुल अमीन (इनपुट: कुंवर असलम)
मेरठ: मेरठ की एक 32 वर्षीय भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल मामले में कल मंगलवार को एक नया मोड़ और जुड़ गया। पुलिस जब पीडिता भाजपा नेत्री को सीआरपीसीसी 164 का बयान करवाने लेकर पहुची तो उस पर हमला हो गया। बताया जाता है कि भाजपा नेत्री ने किसी प्रकार भाग कर अपने आपको इस हमले से बचाया है। पीडिता ने इस हमले के मामले में भी भाजपा पार्षद रविन्दर और उसके एक अन्य सहयोगी रविन्द्र नगर के खिलाफ तहरीर दिया है। एसपी सिटी पीयूष कुमार का कहना है कि पहले से ही भावनपुर थाने में भाजपा नेत्री का मुकदमा दर्ज है। उसी मुकदमे में हमले की धारा भी बढ़ा दी जाएंगी।
भाजपा नेत्री का आरोप है कि वहां पर रविंद्र नागर और रविंदर पार्षद ने समझौते के लिए कुछ लोग भेजे थे। समझौता नहीं करने पर भाजपा नेत्री पर कचहरी में हमला किया गया, जिसके बाद भाजपा नेत्री ने आरोपितों से भागकर जान बचाई । महिला की तरफ से सिविल लाइन थाने में मामले की तहरीर दी गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि भावनपुर थाने में दर्ज मुक़दमे में भी हमले की धाराए जुड़ जाएगी। मगर इस पुरे मामले में स्थानीय भाजपा नेताओं के आपसी मतभेद किस हद तक जा सकते है खुल रहे है। भाजपा को कोई नेता इसके ऊपर बयान जारी करने को तैयार नही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…