तारिक़ खान
डेस्क: गुरुवार रात इंदौर के पलासिया चौक पर कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जाता है कि प्रदर्शनकारी बजरंग दल के कार्यकर्ता था। पुलिस का कहना है कि उनके इस प्रदर्शन जो बिना अनुमति के हो रहा था के कारण इस व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया। जिसके बाद उन लोगों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। डीसीपी धर्मेंन्द सिंह भदौरिया का कहना है कि ये लोग बिना इजाज़त प्रदर्शन करने के लिए यहां एकत्र हुए थे और इस कारण आम लोगों को परेशानी हो रही थी। कई बार गुज़ारिश करने के बाद भी जब ये लोग वहां से नहीं हटे तो पुलिस को ‘मामूली ताकत’ का इस्तेमाल करना पड़ा।
इसके बाद घटना के महज़ 24 घंटो के भीतर ही मध्य प्रदेश के इंदौर में विरोध प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले दो पुलिस अफ़सरों को इस घटना के 24 घंटों के भीतर फ़ील्ड पोस्टिंग से हटा दिया गया है। द हिंदू में छपी एक ख़बर के अनुसार प्रदेश की सत्ताधारी बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई थी जिसके बाद डीसीपी धर्मेंन्द सिंह भदौरिया समेत एक और पुलिस अधिकारी को फ़ील्ड पोस्टिंग से हटाया गया है। अख़बार लिखता है कि बीजेपी के साथ-साथ विपक्षी दल कांग्रेस ने पुलिस के लाठीचार्ज पर सवाल उठाए थे। इस मामले में प्रदेश सरकार ने जांच भी शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…