शाहीन बनारसी
डेस्क: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओ को नसीहत दिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये चुनाव आने वाली पीढ़ी और देश का भविष्य तय करेंगे। पार्टी में चल रही गुटबंदी को देखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि पार्टी में अब आपसी गुटबंदी नहीं चलेगी। इस बार चूक न करें।
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सजग करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार की विकास योजनाएं ही आज दिखाई दे रही है और उनसे जनता को लाभ मिल रहा है। भाजपा ने महंगाई, बेरोजगारी दी है। आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। मरीजों को अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है। खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में सपा भाजपा को सत्ता से दूर कर देगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…