अनिल कुमार
पटना: एक तरफ जहाँ तबरेज़ की लिंचिंग करने वालो को अदालत ने दोषी माना है और 5 जुलाई को उनकी सजा अदालत मुक़र्रर करेगी। जिसके बाद उम्मीद ऐसी बंधी थी कि कानून को अपने हाथो में लेकर खुद सडको पर इन्साफ करती भीड़ इससे सबक लेगी। मगर ऐसा कुछ दिखाई तो नही दिया है। बिहार के छपरा में एक ट्रक ड्राईवर की पीट पीट कर सरेराह हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान बंगरा गाँव के पास उनके ट्रक में कुछ ख़राबी आ गई। जब ट्रक रुका तो उनसे कई लोगों ने पूछताछ की कि ट्रक में क्या लदा है? भीड़ ने ट्रक के कंटेनर को खुलवाकर देखा भी कि आख़िर उसमें क्या चीज है। हड्डी देखते ही लोगों ने ट्रक चालक और अन्य कर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। बकिया ट्रक चालक के साथ वाले तो किसी तरह बच निकले, लेकिन ड्राइवर नहीं भाग सका।
भीड़ ने ड्राईवर की बेरहमी से पिटाई किया। जिससे ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया, और उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जलालपुर के थानाध्यक्ष पिंटु कुमार ने इस पूरे मामले पर कहा कि यह बात सही है कि भीड़ ने एक व्यक्ति को पीटकर मार डाला। उन्होंने बताया कि इस मामले में 6 लोगों पर नामज़द एफआईआर और 20-25 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ अलग-अलग धाराओं में मुक़दमा दर्ज कराया गया है। अब तक सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन मामले की गंभीरता को समझते हुए हर तरह की गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…