National

मौसम वैज्ञानिको का अनुमान ‘बिपरजोय तूफ़ान के बाद चली तेज हवाओं की वजह से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हो सकती है रविवार को बारिश

शाहीन बनारसी

डेस्क: मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को बताया है कि बिपरजोय तूफ़ान के बाद चली तेज हवाओं की वजह से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में रविवार को बारिश हो सकती है। इन इलाक़ों में पिछले कुछ दिनों से दिन के वक़्त काफ़ी ज़्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि तूफ़ान के बाद चली तेज हवाएं मानसून को आगे बढ़ने में मदद कर सकती हैं। बंगाल की खाड़ी में हवाएं न चलने की वजह से बीती 11 मई के बाद से मानसून की प्रगति धीमी पड़ गयी है। इस तूफ़ान ने दक्षिण पश्चिम मानसूनी हवाओं को भी प्रभावित किया है।

लेकिन बिपरजोय के बाद चली तेज हवाएं उत्तर और पूर्व की ओर बढ़ सकती हैं जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती हैं। इस तूफ़ान का सबसे ज़्यादा असर गुजरात के तटवर्ती ज़िलों पर पड़ा है जिनमें कच्छ और मोरबी जैसे ज़िले शामिल हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है, ‘हम एक बड़ी आपदा से लड़ने में सक्षम हुए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने चक्रवात से होने वाली किसी भी क्षति से बचाव के लिए अथक प्रयास किया। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में यह संभव हुआ। मैं राज्य की जनता का उनके सहयोग के लिए आभारी हूं।‘

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts