शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने चेक बाउंस के एक मामले में शनिवार को रांची की एक अदालत में सरेंडर किया। सीनियर डिविजन जज डीएन शुक्ला ने इसके बाद उन्हें जमानत दे दी और अगली सुनवाई के वक़्त निजी तौर पर हाजिर रहने का हुक्म दिया। इस केस की सुनवाई की अगली तारीख 21 जून को तय की गई है।
वादी का दावा है कि उन्होंने अमीषा पटेल के खाते में 2।5 करोड़ रुपये जमा किए थे। ये पैसे अमीषा पटेल को “देसी मैजिक” नाम की एक फिल्म के लिए दिए गए थे। शिकायत में ये दावा किया गया है कि अमीषा पटेल ने फिल्म में काम नहीं किया और वादी को 2।5 करोड़ रुपये का चेक वापस भेज दिया। ये चेक बैंक में बाउंस कर गया।
झारखंड की अदालत के समन के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त, 2022 में अमीषा पटेल के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी और विश्वास भंग के आरोपों को लेकर चलाई जा रही आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। लेकिन शीर्ष अदालत ने ये भी कहा था कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के सेक्शन 138 (चेक बाउंस के मामलों के लिए संबंधित प्रावधान) के तहत क़ानूनी प्रक्रिया चलाई जा सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…