Demo pic
संजय ठाकुर
डेस्क: अज्ञात कारणों से आज सुबह लगी आग ने हडकंप मचा दिया। मामला आजमगढ़ के बलरामपुर क्षेत्र स्थित पीएसी कैंप गेट के पास का है जहाँ लौनों की दुकान में भीषण आग लग गई। बताते चले कि उसी दूकान के ऊपरी तल पर दुकानदार मय परिवार रहता भी था। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि अगलगी की इस घटना में दुकानदार का लाखों में नुकसान हुआ है।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर क्षेत्र में स्थित 20वीं वाहिनी पीएसी गेट के पास गड्डू पुत्र बालचंद का मकान है। मकान के नीचले तल में खिलौनों की दुकान । जहां से वह फुटकर के साथ ही होलसेल में भी खिलौना बेचता है। वही आज शुक्रवार की भोर में लगभग छह बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। दुकान से धूंआ उठता देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना के समय गुड्डू परिवार के साथ दुकान के ऊपरी तल पर स्थित आवास में मौजूद था।
आनन-फानन में सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने घंटो प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार अगलगी की इस घटना में उसका लगभग पांच से सात लाख का नुकसान हुआ है। अगलगी की घटना से अगल-बगल स्थित मकानों में रहने वालों में भी अफरा-तफरी मच गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…