Others States

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित सिलीगुडी में भाजपा के दफ्तर में आगज़नी, टीएमसी नेता ने कहा ‘भाजपा को राजनीत करने के लिए बहाने की ज़रूरत’

यश कुमार

डेस्क: पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग ज़िले के सिलीगुड़ी में भारतीय जनता पार्टी के एक दफ़्तर में शुक्रवार सुबह आगजनी की घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि सिलीगुड़ी के डबग्राम इलाके में स्थित पार्टी कार्यालय में लगी आग पर स्थानीय बीजेपी समर्थकों और दमकल की मदद से सुबह के तीन बजे काबू पा लिया गया।

बीजेपी के सिलीगुड़ी से विधायक शंकर घोष ने आरोप लगाया है कि पार्टी को कई हलकों से उस ऑफिस को हटाने के लिए धमकी मिल रही थी। उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह का पता लगाए जाने के लिए मुकम्मल जांच की जरूरत है।

जिस इमारत में ये दफ्तर था, उसके मालिक ने इस सिलसिले में एक एफआईआर भी दर्ज कराई है। दार्जीलिंग में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता बाबुल पाल ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बीजेपी को राजनीति करने के लिए एक बहाने की ज़रूरत थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts