संजय ठाकुर
डेस्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संवेदनशील फ़ाइलों को लापरवाही से रखने के मामले में फ़्लोरिडा की अदालत के सामने ख़ुद को बेकसूर बताया है। ट्रंप पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन पर संघीय आपराधिक अभियोग का केस चल रहा है। इस मामले में दूसरी बार कोर्ट में पेश हो रहे ट्रंप सुनवाई के दौरान अदालत में काले रंग का सूट पहने गंभीर भाव के साथ बैठे रहे।
उन्होंने कहा- “भ्रष्ट मौजूदा राष्ट्रपति अपने शीर्ष राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को फ़र्ज़ी और मनगढ़ंत आरोपों में गिरफ्तार करा रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव के समय ये सब हो रहा है। इस चुनाव में वो बुरी तरह हार रहे हैं।” ट्रंप पर कोर्ट ने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय किसी भी तरह की यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।
ट्रंप के वकील टोड ब्लैंच ने कहा है कि इस मामले में वह ‘नॉट गिल्टी’ याचिका दायर की जाएगी। ट्रंप राष्ट्रपति का पद छोड़ने के बाद सरकारी दस्तावेज़ों को अपने फ़्लोरिडा स्थित घर में रखने के आरोप में जांच का सामना कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…