ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के चौक थाने के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ऋषभ सेठ ने अपने आवास पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है। इसकी जानकारी आज दोपहर में चौक पुलिस को पहुची तो मौके पर थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा अपने दल बल के साथ पहुच कर शव को कब्ज़े में ले लिया है।
घटना की जानकारी चौक पुलिस को होने पर मौके पर इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा अपने दल बल के साथ पहुचे और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दिया। पुलिस के पहुचने पर ऋषभ सेठ का शव परिजनों ने सफ़ेद चादर से ढक कर रखा था। मौके पर एसीपी दशाश्वमेघ ने भी जाँच किया तथा घटना स्थल का निरिक्षण करने और साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया और उन्होंने भी जाँच किया।
काशीपूरा के भवन संख्या सीके 60/49 का मूल निवासी 32 वर्षीय ऋषभ सेठ चौक थाने का एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था जिस पर 9 अपराधिक मामले दर्ज थे और कई बार जेल जा चूका था। वर्ष 2019 में चौक पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोला था। मृतक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मामले में पुलिस जाँच कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…