आफताब फारुकी
डेस्क: पश्चिमी युगांडा के एक स्कूल पर हुए हमले में क़रीब चालीस लोग मारे गए हैं जिनमें अधिकतर छात्र हैं। ये हमला इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े विद्रोहियों ने किया है। एम्पोंडवे के हूबीरीहा सेकेंड्री स्कूल में हुए इस हमले में घायल आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्कूल की डॉरमेट्री में रह रहे छात्र मारे गए लोगों में शामिल हैं। कई को अग़वा भी किया है जिनमें अधिकतर छात्राएं हैं।
रिपोर्टों के मुताबिक़ युगांडा के सैनिक डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो के वीरूंगा नेशनल पार्क की तरफ़ विद्रोहियों का पीछा कर रहे हैं। ये अफ़्रीका का सबसे पुराना और सबसे बड़ा नेशनल पार्क है जहां कई दुर्लभ प्रजातियां रहती हैं। एडीएफ़ समेत अन्य विद्रोही गुट इस इलाक़े का इस्तेमाल छुपने के लिए करते हैं। सेना के मुताबिक़ विद्रोहियों का पीछा करने के लिए हेलीकॉप्टर भी लगाए गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…