तारिक़ खान
डेस्क: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला जेल में सजा काट रहे रहे अंडरवर्ल्ड माफिया डॉन खान मुबारक की मौत हो गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक माफिया खान मुबारक लंबे समय से हरदोई की जेल में बंद था। कुछ दिनों से खान मुबारक की तबीयत काफी खराब चल रही थी। तबीयत बिगड़ने के बाद मुबारक को हरदोई जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
ये घटना खान मुबारक को अपराध जगत में लेकर आई थी। अंडरवर्ल्ड डॉन खान जफर का भाई खान मुबारक ने डॉक्टर और कारोबारियों को रंगदारी के लिए निशाना बनाया था। खान मुबारक पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों के पुलिस थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, वसूली और गैंगस्टर समेत तमाम संगीन धाराओं में 44 मुकदमे दर्ज थे। माफिया खान मुबारक मुंबई 2006 के काला घोड़ा केस काफी चर्चा में आया था। तो वहीं 2007 में कैश वैन लूटकर भी वो सुर्खियों में रहा सूत्र बताते हैं कि छोटा राजन गैंग का शॉर्प शूटर था खान मुबारक उसका बड़ा भाई जफर सुपारी भी कुख्यात अपराधी थी।
गौरतलब हो कि इन दिनों यूपी में पिछले कुछ महीने में किसी न किसी कारण से माफिया की मौत या हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सबसे पहले प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्या हुई। तो वहीं चंद दिनों पूर्व लखनऊ में कोर्ट परिसर के भीतर माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगेस्टर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…