तारिक़ खान
डेस्क: हरियाणा का कुरुक्षेत्र एक और किसानो की महापंचायत और उसके बाद उनके विरोध का गवाह बना है। आज हरियाणा में कुरुक्षेत्र स्थित पीपली में महापंचायत के लिए जुटे किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। इसकी वजह से राजमार्ग से गुजरने वाले ट्रैफिक पर असर पड़ा। कई वाहन जाम में फंस गए। महापंचायत में जुटे किसानों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सरकार की आलोचना की।
किसानो के द्वारा ‘एमएसपी दिलाओ, किसान बचाओ’ नाम की महापंचायत में जुटे किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं। महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश और पंजाब के किसान भी पहुंचे। महापंचायत में हिस्सा लेने के बाद किसान राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर बढ़ने लगे।
हालांकि किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, ‘हम जाम नहीं करते। हम तो सिर्फ़ बैठे हैं। जाम नहीं करना चाहिए। जाम करना ग़लत बात है।’ भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी से जुड़े किसानों ने बीती छह जून को शाहबाद के करीब लगभग छह घंटे तक राजमार्ग जाम किया था। वो सूर्यमुखी के लिए एमएसपी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…