ईदुल अमीन
डेस्क: उत्तर बंगाल में आज मंगलवार दोपहर को हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पैर और कमर में चोट आई है। कोलकाता लौटते ही उनको एयरपोर्ट से सीधे सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया है। वहां उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम और विधानसभा अध्यक्ष विमान बोस समेत तृणमूल कांग्रेस के कई मंत्री और नेता अस्पताल पहुंच गए हैं।
आज दोपहर को जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार में एक चुनावी सभा के बाद हेलीकॉप्टर से लौटते समय ममता बनर्जी को बागडोगरा एयरपोर्ट ले जा रहा हेलीकॉप्टर अचानक खराब मौसम में फंस गया था। पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए कुछ देर बाद सिलीगुड़ी से सटे वायुसेना के सेवक एअरबस पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की थी। अधिकारियों का कहना है कि लैंडिंग के वक्त ही उनके पैर और कमर में चोट लगी है। वहां से बाद में ममता सड़क मार्ग से एयरपोर्ट पहुंची और वहां से शाम चार बजे के बाद कोलकाता लौटी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…