Crime

लखनऊ: सरेराह हौसला बुलंद बदमाशो ने प्रापर्टी डीलर की गोली मार कर किया हत्या

मो0 कुमेल

लखनऊ: लखनऊ की सडको पर एक बार फिर खून बहा है। इस बार एक प्रापर्टी डीलर की सरेराह उस समय बाइक सवार बदमाशो ने गोली मार कर हत्या कर दिया जब वह अपना दफ्तर बंद कर जा रहे थे। बाइक सवार अज्ञात बदमाशो द्वारा कारित इस घटना को लेकर शहर में सनसनी फ़ैल गई। घटना लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में हुई है। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है।

घटना की सुचना पाकर मौके पर पुलिस बल पहुची। सुचना पर आला अधिकारियों ने भी घटना स्थल का जायजा लिया और अधिनस्थो को मामले के जल्द खुलासे हेतु निर्देशित किया। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर गहनता से छानबीन शुरू कर दिया है। घटना की पुष्टि ईस्ट डीसीपी के द्वारा किया गया है। उन्होंने बयान जारी कर बताया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार वृंदावन इलाके में प्रापर्टी डीलर अमित कुमार का दफ्तर है। आज सोमवार को देर शाम वह अपना दफ्तर बंद कर अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहे थे। निगोहा थाना क्षेत्र के टिकरा निवासी अमित कुमार को इसी दरमियान अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दिया। उसके एक साथ को भी गोली छू कर निकल गई है।

गोलियों की आवाज़ सुनकर इलाके में सनसनी फ़ैल गई। लोग उस तरफ दौड़े मगर तब तक हमलावर अज्ञात बाइक सवार बदमाश भाग चुके थे। जिसके बाद इलाके में जनता के बीच आक्रोश है। वही पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर पंचनामे की प्रक्रिया शुरू कर रही है। दुसरे तरफ पुलिस ने फौरी तौर कैमरों की निगरानी शुरू कर दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts