अब्दुल रज़्ज़ाक
डेस्क: राजस्थान में बीकानेर ज़िले के खाजूवाला में बीते मंगलवार एक दलित युवती की रेप के बाद हत्या किए जाने के मामले में मृतका के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राज़ी हो गए हैं। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों और एक शख़्स पर रेप और हत्या का आरोप लगाया गया है।
एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया है, “हमारी परिजन के साथ निष्पक्ष जांच के लिए आईजी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन करने, संविदा पर एक शख़्स को नौकरी देने और एससी एसटी एक्ट के नियमानुसार मुआवज़े पर सहमति बनी है।”
मृतका के परिजन बीते दिन से खाजूवाला पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए थे। बीजेपी के पूर्व विधायक समेत बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता भी धरने में शामिल थे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस मामले पर ट्वीट कर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने लिखा है, “बीकानेर के खाजूवाला में एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले की जितनी निंदा की जाए कम है। जिनके कंधों पर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, यदि वही पुलिस ऐसे कुकृत्यों में सहभागी है तो इससे शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…