अनुराग पाण्डेय
डेस्क: फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर जो क्रेज उसके रिलीज होने से पहले देखा गया था, वो अब विवादों के बीच घिर गई है। फिल्म मेकर्स को वीएफएक्स, डायलॉग्स और स्टार्स के कॉस्ट्यूम को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते विवाद को देखकर मेकर्स ने फिल्म के डायलॉग्स बदल दिए, लेकिन ये विरोध प्रदर्शन थमने के नाम नहीं ले रहा। फिल्म का ये मामला कोर्ट तक जा पंहुचा है। मेकर्स पर रामायण का अपमान करने का आरोप लगाया गया है और इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। इन विवादों के बीच रामानंद सागर की ‘रामायण’ एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। बताते चले कि ‘रामायण’ शो में काम कर चुके एक्टर्स ने भी ‘आदिपुरुष’ को लेकर आपत्ति जताई है।
रामानंद सागर की ‘रामायण’ सबसे पहले साल 1987-88 में छोटे पर्दे पर प्रसारित हुई थी। उस वक्त ये शो बेहद पॉपुलर हुई थी। इसी देखने के लिए सड़कों पर लोगों को भीड़ लग जाती थी। शो रामायण में भगवान राम-सीता का रोल निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को आज भी भगवान के रूप में देखा जाता है। कुछ ही समय पहले एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया मिथिला गई थीं, वहां से लौटते वक्त उन्हें एक बेटी की तरह विदा किया गया। रामानंद सागर की रामायण ने लोगो के मन में एक अलग छाप छोड़ी है। बताते चले कि इस शो को लॉकडाउन में भी टीवी पर री-टेलीकास्ट किया गया था, उस समय इस शो ने टीआरपी के कई रिकॉर्ड तोड़े थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…