संजय ठाकुर
बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने दावा किया है कि प्रयागराज में निषादराज के क़िले पर बनी मस्जिद अवैध है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, संजय निषाद ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मस्जिद को नही हटाया गया तो वह इसको गंगा में बहा देंगे।
बताते चले कि निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं और राज्य में कैबिनेट मंत्री हैं। इसके पहाले भी प्रयागराज की इस मस्जिद हेतु वह बयान दे चुके है। उनका दावा है कि प्रयागराज की यह मस्जिद निषादराज के किले पर बनी हुई है और भगवान राम ने यहाँ रात्रि विश्राम किया था।
बलिया में एक कार्यक्रम में निषाद ने कहा, ‘भगवान राम ने जहां रात्रि विश्राम किया हुआ हो वहां उसके सीने पर मस्जिद रहेगी, ये कैसे संभव है। लव जिहाद के साथ अब क्या लैंड जिहाद होगा।’ उन्होंने कहा कि ‘दुनिया में हम बहुत घूमे हैं। दूसरे देशों में शांति लाने के लिए कहीं भी सड़क बनती है तो वहां से मस्जिद हटा ली जाती है। वहां हमारे लाखों लोग जाते हैं और ग़ुस्से में आते है, उन्हें हम कब तक रोकेंगे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…