आफ़ताब फारुकी
डेस्क: नेपाल के पाटन हाई कोर्ट ने राजधानी काठमांडू के मेयर को फटकार लगाई है। पाटन उच्च न्यायालय ने भारतीय फ़िल्मों की स्क्रीनिंग रोकने के मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है कि काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह के पास ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।
उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक अंतरिम आदेश जारी कर मेयर बालेन को भारतीय फ़िल्मों पर प्रतिबंध लगाने से परहेज करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अंतिम फैसला आने तक लाइसेंस प्राप्त भारतीय फ़िल्मों की स्क्रीनिंग निर्बाध रूप से जारी रहनी चाहिए।
कोर्ट फ़िल्म एसोसिएशन ऑफ नेपाल की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। अभी इस मामले में अंतिम फ़ैसला आना बाकी है। बताते चले कि भारत में फ़िल्म आदिपुरुष पर विवाद के बाद नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेयर ने सभी भारतीय फ़िल्मों पर रोक लगाने की घोषणा की थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…