तारिक़ खान
डेस्क: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा ज़िले में रविवार सुबह दो मालगाड़ियों की ज़बरदस्त टक्कर में कम से कम 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा ओंदा रेलवे स्टेशन पर हुआ। इस ज़ोरदार टक्कर ने लोगों के मन में बीते महीने हुए कोरोमंडल हादसे की यादें ताज़ा कर दीं। रेलवे सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ओंदा स्टेशन के लूप लाइन पर बांकुड़ा से विष्णुपुर की ओर जाने वाले एक मालगाड़ी खड़ी थी। इसी रूट पर पीछे से आने वाली दूसरी मालगाड़ी ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि पीछे वाली ट्रेन का इंजन पहले वाली मालगाड़ी पर चढ़ गया। इससे 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।
यह हादसा भी बीते महीने बालासोर के पास कोरोमंडल हादसे की तर्ज़ पर ही हुआ है। उसमें भी कोरोमंडल ने लूप लाइन पर खड़ी एक मालगाड़ी को तेज़ गति से टक्कर मारी थी। इसे वजह से कोरोमंडल का इंजन और कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए थे टक्कर की ज़ोरदार आवाज़ से स्थानीय लोगों की नींद खुली और वो मौके पर पहुंचने लगे। उन लोगों ने ही मालगाड़ी के लोको पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला।
आखिर यह हादसा कैसे हुआ, यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। शायद सिग्नल की गड़बड़ी रही होगा।” उन्होंने बताया कि फिलहाल ट्रैक को क्लीयर करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…