ईदुल अमीन
शामली: पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की पुलिस के सामने पिटाई और पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल होने पर विभाग में हडकंप मच गया। सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस की जमकर किरकिरी होने लगी। मामले ने तुल पकड़ा तो एसपी शामली ने मौके पर मौजूद एक एसएसआई तथा एक एसआई को घटना छिपाने के लिए लाइन हाज़िर कर दिया है। वही सम्बन्धित के खिलाफ मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर लिया गया है।
इसके बाद आरोपी मौके से भाग रहे थे। इस विवाद के चलते पुलिस को लूट की सूचना दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव नौजल के निकट एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए पिस्टल तान दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में नौजल निवासी संदीप व तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
इस मामले में एसपी अभिषेक ने बताया कि वायरल वीडियो की कराई गई। जांच में वह गांव नौजल के निकट की पाई गई है। वीडियो में पुलिस हिरासत में एक युवक के साथ मारपीट की कोशिश की गई और लाइसेंसी पिस्टल का दुरुपयोग होता पाया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया और लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले ली। पिस्टल के लाइसेंस के निरस्तीकरण आख्या डीएम को भेजी जा रही है। वहीं, इस घटना को छिपाने और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न करने पर घटना के समय मौके पर मौजूद थाने के एसएसआई संदीप व एसआई बिजेंद्र को लाइन हाजिर दिया गया। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी में इस मामले में शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…