प्रमोद कुमार
अलवर: राजस्थान में अलवर जिले के बहादुरपुर में एक मस्जिद में बीते 20 जून को आग लगाने और तोड़ फोड़ करने के मामले में राजस्थान पुलिस ने एक भाजपा नेता सहित कुल 4 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में भारतीय जनता पार्टी का एक स्थानीय नेता रमण गुलाटी भी शामिल है। रमण गुलाटी अलवर मंडल पूर्व जिला प्रमुख है।
बताया जाता है कि कुछ महीने पहले तक मस्जिद का उपयोग बंद हो गया था और हाल ही में स्थानीय लोगों ने वहां नमाज फिर से शुरू कर दी थी। इस बीच 20 जून को दोपहर 3 बजे कथित तौर पर भीड़ इकट्ठा हुई और मस्जिद में आग लगा दी, जिससे नमाज की चटाई और पर्दे जलकर नष्ट हो गए। हमलावरों ने इमारत की खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए।
एफआईआर में कहा गया है कि रमन और अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर भड़काऊ नारे लगाए। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने आरोपियों को ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए सुना। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस एफआईआर दर्ज करने में तत्पर थी और लोग इलाके में सांप्रदायिक तनाव नहीं बढ़ने देना चाहते हैं। पुलिस अधीक्षक अलवर सुरेश खिंची ने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना के बाद संरचना को छूने या उसमें बदलाव करने की कोशिश नहीं करने को कहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…