तारिक़ खान
डेस्क: मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा में कथित रूप से धांधली के आरोपो पर हो रहे हंगामे के बाद आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फिलहाल भर्ती पर रोक दी है। शिवराज ने कहा है कि संदिग्ध सेंटर के परिणाम की फिर से जांच की जाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस यह जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुवे करते हुए लिखा है कि ‘कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह-2, उप समूह-4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के परीक्षा परिणाम में एक सेंटर के परिणाम पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोक रहा हूं। सेंटर के परिणाम का पुन: परीक्षण किया जाएगा।’
क्या है पूरा मामला
दरअसल, पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणामो की घोषणा के बाद से ये आरोप लग रहे थे कि ज्यादातर टॉपर वो हैं जिन्होंने ग्वालियर के एक एग्जाम सेंटर में परीक्षा दी थी। इस पर शक तब और गहराया जब मंडल की तरफ से टॉपर्स की लिस्ट ही जारी नहीं की गई। छात्रों ने मांग की कि टॉपर लिस्ट जारी हो और किसने कहां पेपर दिया है ये भी बताया जाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…