The court gave a big blow to those who wanted to register a sedition case against folk singer Neha Singh Rathore in Ayodhya, the court rejected the petition of Pradhan Shivendra Singh
शाहीन बनारसी
डेस्क: मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने पिछले दिनों भाजपा नेता द्वारा मध्य प्रदेश के सीधी में घटित पेशाब कांड के बाद एक गाने का पोस्टर ट्वीटर पर रिलीज़ किया था। इस पोस्टर में ‘एमपी में क़ा बा।।। कमिंग सून।’ पोस्टर में एक हाफ पेंट पहले आकृति को पेशाब करते दिखाया गया था।
इस पोस्टर के रिलीज़ होने पर मध्य प्रदेश में एक संघ कार्यकर्ता ने इसको संघ का अपमान बताते हुवे ऍफ़आईआर दर्ज करवाया है। जिसकी विवेचना पुलिस कर रही है। इस ऍफ़आईआर को लेकर लोगो ने सोशल मीडिया पर भी तंज़ किया था और मामले में सियासत भी होना शुरू हो गई थी। अभी तक नेहा सिंह राठौर ने वह गाना अपना रिलीज़ नही किया है।
वही नेहा सिंह राठौर ने इस ऍफ़आईआर पर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर किया है। नेहा ने इसको खुद का मानिसक उत्पीडन बताया है और सवाल किया है कि इसका ज़िम्मेदार कौन होगा? नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘RSS ने 2016 में ही अपना गणवेश बदल दिया था और फुल पेंट पहनना शुरू कर दिया था। गलत तथ्य को आधार बनाकर जिस तरह से मेरे विरुद्ध FIR दर्ज की जा रही है और मेरा मानसिक उत्पीडन किया जा रहा है उसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा? मध्य प्रदेश पुलिस, भाजपा या फिर RSS?’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…