तारिक़ खान
डेस्क: मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया मोदी सरकार को घेर रहा है। विपक्षी दलों की मांग है कि पीएम मोदी संसद के दोनों सदनों में आकर मणिपुर के मुद्दे पर बयान दें। विपक्षी दलों के 20 सांसद 29 और 30 जुलाई को मणिपुर के दौरे पर जाएंगे। अब अखिलेश यादव ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी पर तंज़ कसते हुवे कहा है कि मणिपुर की हिंसा सरकार करवा रही है।
मणिपुर के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर शुक्रवार को भी हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा, ‘मणिपुर में जो कुछ हो रहा है वो सरकार करवा रही है। सरकार की जानकारी में था फिर भी वो घटनाएं हो रही हैं।’
सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा है ‘जिस तरह की तस्वीरें और ख़बरें आ रही हैं, वही वजह है कि प्रधानमंत्री जी और बीजेपी के लोग लोकसभा का सामना नहीं कर पा रहे हैं।’ पीएम नरेंद्र मोदी के पहली बार प्रधानमंत्री ने बनने के बाद संसद की सीढ़ियों पर माथा टेकने की बात को याद करते हुवे अखिलेश ने कहा ‘हमें और आपको वो दिन याद करना चाहिए, जब प्रधानमंत्री जी ने संसद की सीढ़ियों पर सिर रखा था। लोगों को लगा कि इससे लोकतंत्र मजबूत होगा। आज वही सरकार लोकसभा का सामना नहीं कर पा रही है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…